Guides

WhatsApp QR code कैसे बनाएँ — दुकान, menu और visiting card के लिए

Counter पर रखा एक QR customer को बिना number save किए chat तक ले आता है। दो तरीके, सही size और contrast, और वह गलती जिससे आधे लोग scan ही नहीं कर पाते।

wbm.link टीमअपडेट: 12 September 2026 4 मिनट में पढ़ें

Counter पर, menu card पर या visiting card पर रखा एक QR code सबसे छोटा रास्ता है: customer camera खोलता है, scan करता है, और आपकी WhatsApp chat खुल जाती है — न number type करना, न save करना। इस गाइड में QR बनाने के दो तरीके, छपाई का सही तरीका, और वे गलतियाँ जिनसे QR काम नहीं करता।

दो तरीके — कौन-सा आपके लिए

WhatsApp Business app का अपना QRLink से बना QR
कहाँ से मिलता हैApp → Settings → Business tools → Short link / QR codeकिसी भी link से QR बनाकर
Message पहले सेApp में लिखा गया एक messageआपका चुना हुआ message, हर link के लिए अलग
एक से ज़्यादा numbersनहीं, एक ही numberहाँ — एक link, 50 numbers तक बारी-बारी
Number बदलने परनया QR, दोबारा छपवानावही QR, पीछे number बदल दीजिए
कितने लोगों ने scan कियापता नहीं चलताहर tap की गिनती

यानी: अगर एक ही number है और कभी बदलेगा नहीं, तो app वाला QR काफ़ी है। अगर आगे number बदल सकता है, कई लोग जवाब देंगे, या आप जानना चाहते हैं कि किस जगह से कितने लोग आए — तो link वाला QR बेहतर है।

App से QR बनाने के steps

  1. WhatsApp Business app खोलिए।
  2. Settings → Business tools → Short link (कुछ versions में सीधे QR code) पर जाइए।
  3. वहाँ दिख रहे message को अपने हिसाब से बदल लीजिए, जैसे “नमस्ते, मुझे order करना है”।
  4. QR को share या download कीजिए और छपवा लीजिए।
  1. Free WhatsApp link generator खोलिए — sign-up की ज़रूरत नहीं।
  2. Country चुनकर अपना WhatsApp number डालिए।
  3. पहला message लिखिए, जैसे “नमस्ते, मुझे appointment चाहिए”।
  4. बना हुआ link copy कर लीजिए और नीचे दिया QR code download कर लीजिए।

अगर आप चाहते हैं कि QR के नीचे छपा हुआ पता भी पढ़ने लायक हो, तो पहले अपने brand के नाम से branded link बना लीजिए — जैसे wbm.link/sharmasweets — और QR उसी का बनाइए। फ़ायदा दोहरा है: जिनका camera scan न कर पाए वे link type कर लेंगे, और आगे number बदलना हो तो QR वही रहेगा।

QR बदले बिना number बदलना है?

Branded link बनाइए, QR उसी का छपवाइए। आगे number, message या पूरी team बदल दीजिए — छपा हुआ QR वैसे ही चलता रहेगा।

Branded link कैसे काम करता है

छापने का सही तरीका

  • Size — जहाँ से scan होगा उस दूरी का लगभग दसवाँ हिस्सा। Counter पर रखे card के लिए 2.5–3 cm ठीक है; 3 मीटर दूर से पढ़े जाने वाले board पर कम से कम 30 cm।
  • चारों तरफ़ खाली जगह — QR के किनारों पर उसके एक बड़े खाने जितनी सफ़ेद जगह ज़रूर छोड़िए, वरना camera उसे पहचान नहीं पाता।
  • Contrast — गहरा QR, हल्का background। उलटा (हल्का QR, गहरा background) कई फ़ोन नहीं पढ़ पाते।
  • Matte paper — glossy या lamination पर रोशनी चमकती है और scan मुश्किल हो जाता है।
  • नीचे link भी लिखिए — “wbm.link/sharmasweets” जैसा पता, ताकि scan न हो तो भी रास्ता खुला रहे।
  • एक line में बताइए क्या होगा — “WhatsApp पर order करने के लिए scan कीजिए” लिखा हो तो scan करने वाले दोगुने हो जाते हैं।

जहाँ QR सबसे ज़्यादा काम करता है

  • दुकान का counter और खिड़की — बाहर से गुज़रते लोग भी scan कर लेते हैं।
  • Menu और table stand — order, bill या feedback के लिए।
  • Visiting card और bill book — customer number save किए बिना chat कर पाता है।
  • Delivery का parcel और invoice — दोबारा order और support दोनों के लिए।
  • Event का banner और stall — वहीं पर enquiry चली आती है।
  • Clinic का reception — appointment के लिए।

आम गलतियाँ

  • QR बहुत छोटा छपवाना — सबसे आम गलती, ख़ासकर बड़े board पर।
  • छपवाने से पहले test न करना — असली छपे हुए card को दो-तीन अलग फ़ोन से scan करके देखिए।
  • Screenshot का screenshot — हर बार धुंधला होता जाता है; हमेशा download किया हुआ साफ़ QR ही छपवाइए।
  • गलत number — country code (91) के साथ number जाँच लीजिए, और scan करके देखिए कि सही chat खुल रही है।
  • हर जगह एक ही QR — दुकान, menu और ad के लिए अलग link का QR बनाइए, तब पता चलेगा कौन-सी जगह chat ला रही है।

Scan के बाद क्या होता है, यह भी सोचिए

QR सिर्फ़ chat खोलता है — असली काम उसके बाद शुरू होता है। दिन भर में दस-बीस chat आने लगें तो एक फ़ोन से सबको जवाब देना मुश्किल हो जाता है। उस स्थिति में पूरी team एक ही shared inbox से जवाब दे सकती है, और आम सवालों के जवाब chatbot अपने आप दे सकता है।

FAQ

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Something else on your mind? Ask us.

WhatsApp का QR code कैसे बनाएँ?

दो तरीके हैं। पहला: WhatsApp Business app में Settings → Business tools → Short link/QR code से। दूसरा: अपने number का click-to-chat link बनाकर उसका QR — हमारा free WhatsApp link generator link और QR दोनों बना देता है, बिना sign-up।

क्या WhatsApp QR code बनाना मुफ़्त है?

हाँ। App वाला QR भी मुफ़्त है और link से बना QR भी। हमारा generator बिना account के काम करता है और QR PNG में download हो जाता है।

QR code में message पहले से लिखा हुआ आ सकता है?

हाँ। App के QR में एक message सेट किया जा सकता है, और link वाले QR में आप हर link के लिए अलग message रख सकते हैं — जैसे poster के लिए अलग और menu के लिए अलग।

Number बदल जाए तो क्या QR दोबारा छपवाना पड़ेगा?

App वाले QR में हाँ। Branded link के QR में नहीं — link वही रहता है और आप पीछे number बदल देते हैं, इसलिए छपा हुआ QR चलता रहता है।

एक ही QR से chat अलग-अलग लोगों तक कैसे जाए?

QR को branded link का बनाइए और उस link में कई numbers डाल दीजिए। हर scan अगले number पर जाता है, इसलिए enquiry पूरी team में बँट जाती है — wbm.link पर एक link में 50 numbers तक।

QR कितना बड़ा छपवाना चाहिए?

मोटा नियम: जितनी दूरी से scan होगा, उसका लगभग दसवाँ हिस्सा। Counter card पर 2.5–3 cm, और 3 मीटर दूर से पढ़े जाने वाले board पर कम से कम 30 cm। चारों तरफ़ खाली जगह ज़रूर छोड़िए।

QR scan होकर WhatsApp क्यों नहीं खुल रहा?

आम वजहें: QR बहुत छोटा या धुंधला है, चारों तरफ़ खाली जगह नहीं है, glossy print पर चमक आ रही है, या link में country code नहीं है। छपे हुए QR को दो-तीन फ़ोन से जाँच लीजिए।

Related features

More from the blog

Put your whole team on WhatsApp today.

Create your account, connect your number with Meta's official sign-up and start replying from one shared inbox.